मुख्यपृष्ठग्लैमर‘बच्चे मत करो, कुत्ते पालो’

‘बच्चे मत करो, कुत्ते पालो’

शेफाली शाह ने हाल ही में एक बातचीत में शादी, रिश्तों और पेरेंटहुड को लेकर अपने बेबाक विचार साझा किए। उन्होंने कहा कि युवा लोगों को बड़े पैâसले जल्दबाजी में नहीं लेने चाहिए और पहले खुद को समझना जरूरी है। एक्ट्रेस ने मजाकिया अंदाज में यह भी कहा कि ‘क्या मैं कुछ कह सकती हूं? मुझे बहुत बुरी तरह से ट्रोल किया जाएगा। बच्चे मत करो, कुत्ते पालो। बस कुत्ते पालो’। उन्होंने आगे इस बात से सहमति जताई कि इंसान की जिंदगी में कुत्ते ही बिना शर्त प्यार का एकमात्र रूप होते हैं। बातचीत के दौरान उन्होंने यह भी जोर दिया कि शादी को हल्के में नहीं लेना चाहिए और यह तभी करनी चाहिए, जब व्यक्ति भावनात्मक रूप से परिपक्व हो। उन्होंने कहा कि कई बार लोग कम उम्र में ही कमिटमेंट कर लेते हैं, जो आगे चलकर मुश्किल बन सकता है। उनके इन बयानों को सोशल मीडिया पर काफी चर्चा मिल रही है और कुछ लोग उनसे सहमत हैं तो कुछ ने उन्हें ट्रोल भी किया है।

अन्य समाचार