मुख्यपृष्ठखेल‘फालतू खर्च मत करो’

‘फालतू खर्च मत करो’

एमएस धोनी से आमतौर पर क्रिकेट की नसीहत मिलने की उम्मीद होती है, लेकिन प्रशांत वीर को धोनी से क्रिकेट की तुलना में पैसे बचाने की सलाह ज्यादा मिली। आईपीएल २०२६ के ऑक्शन में चेन्नई सुपर किंग्स ने २० साल के प्रशांत को १४.२० करोड़ रुपए में खरीदा, जिससे वह सबसे महंगे अनवैâप्ड खिलाड़ी बन गए। सीएसके से जुड़ने के बाद प्रशांत का सपना था कि वह धोनी से क्रिकेट सीखेंगे और उनके अनुभव का लाभ उठाएंगे। लेकिन जब उन्होंने धोनी से मुलाकात की, तो क्रिकेट के बजाय उनके पैसे और खर्च पर ध्यान दिया गया। धोनी ने उन्हें फिजूलखर्ची से बचने और अपने पैसे समझदारी से खर्च करने की सलाह दी। प्रशांत वीर अभी सिर्फ २० साल के हैं, इस उम्र में युवाओं का फोकस अक्सर भटक जाता है। धोनी चाहते हैं कि उनके खिलाड़ी सिर्फ क्रिकेट पर ध्यान दें और किसी भी तरह की वित्तीय गलती उनके खेल को प्रभावित न करे।

अन्य समाचार