मुख्यपृष्ठसमाचारडॉ. रमेश चंद्रा को व्याख्यान पर मिला एक्सीलेंस अवार्ड

डॉ. रमेश चंद्रा को व्याख्यान पर मिला एक्सीलेंस अवार्ड

राजेश सरकार

प्रयागराज। योग आयुर्वेद एवं प्राकृतिक चिकित्सा पर कार्य कर रहे विश्व संवाद परिषद योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ रमेश चंद्रा को रविवार को अब्दुल कलाम सेंटर किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी लखनऊ के जीएमयू में ग्लोबल ट्रस्ट इंटरनेशनल के बैनर तले लाइफस्टाइल रोगों एवं जीवन शैली पर आधारित ट्रेनिंग और अवॉर्ड सेरेमनी में ‘ मैं और मेरा स्वास्थ्य’ विषय पर व्याख्यान के लिए एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा स्वास्थ्य के चार स्तंभ है आहार, निद्रा, संयम और शारीरिक श्रम। जो स्वयं में स्थित है वही स्वस्थ है। इस व्याख्यान के लिए संस्था के सीईओ डॉ संजीव पांडेय एवं सीनियर डाइटिशियन डॉ शालिनी श्रीवास्तव ने अवार्ड से सम्मानित किया। यह अवार्ड खान पान और रहन-सहन पर चले वेबीनार की श्रृंखला में 14 चुने गए लोगों को दिया गया। पांच लोगों को संस्था द्वारा डॉक्टरेट की उपाधि भी दी गई।

अन्य समाचार