सामना संवाददाता / वसई
श्री नरसिंह दुबे चैरिटेबल ट्रस्ट की विश्वस्त, नालासोपारा आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज की स्त्री रोग प्रसूति तंत्र विभाग प्रमुख, पालघर जिले की प्रसिद्ध स्त्रीरोग प्रसूति विशेषज्ञ एवं आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ. ऋजुता ओमप्रकाश दुबे को दिनांक 8 मई 2026 को डी. वाय. पाटील यूनिवर्सिटी, मुंबई में आयोजित “अनुशल्य जिज्ञासा” राष्ट्रीय परिसंवाद में “सुश्रुतरत्न” पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
मेडिकल असेसमेंट एंड रेटिंग बोर्ड फॉर इंडियन सिस्टम ऑफ मेडिसिन एवं नेशनल कमीशन फॉर इंडियन सिस्टम ऑफ मेडिसिन के प्रेसिडेंट डॉ. मुकुल पटेल, डी. वाय. पाटील स्कूल ऑफ आयुर्वेद के डीन डॉ. महेश कुमार हारित, पोदार आयुर्वेद कॉलेज, वरळी की डीन डॉ. संपदा संत, कार्यक्रम आयोजन के चेयरमैन डॉ. अमरप्रकाश द्विवेदी, डी. वाय. पाटील संस्था की व्यवस्थापक विश्वस्त राजलक्ष्मी पाटील, आयुर्वेद व्यासपीठ के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. विनय वेलणकर व अन्य मान्यवरों की उपस्थिति में यह पुरस्कार प्रदान किया गया।
पालघर जिले में आयुर्वेद शिक्षा, स्त्रीरोग प्रसूति और महिलाओं की आरोग्य सेवा के क्षेत्र में उनके योगदान, समर्पण एवं कार्य को ध्यान में रखते हुए उन्हें सम्मानित किया गया। नालासोपारा आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज के लिए यह गर्व का क्षण है। उन्होंने अपने चिकित्सकीय कार्यकाल में किए गए कार्यों के लिए यह सम्मान प्राप्त किया है।
महाविद्यालय के डायरेक्टर डॉ. ओमप्रकाश दुबे, संपूर्ण दुबे परिवार, नालासोपारा आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज की प्राचार्या डॉ. हेमलता शेंडे, सभी अध्यापक, विद्यार्थी, अध्यापकेतर कर्मचारी एवं रुग्णालयीन कर्मचारियों ने डॉ. ऋजुता दुबे का मनःपूर्वक अभिनंदन किया है तथा उनके आगामी कार्यों के लिए शुभकामनाएं दी हैं।
