मुख्यपृष्ठविश्वड्रैगन का खतरनाक इरादा ...पहाड़ खोदकर बना डाला परमाणु ठिकाना

ड्रैगन का खतरनाक इरादा …पहाड़ खोदकर बना डाला परमाणु ठिकाना

चीन ने न्यूक्लियर हथियारों को लेकर तेज किया अभियान
चीन के सिचुआन की कुछ सैटलाइट तस्वीरों ने भारत की टेंशन बढ़ा दी है। २०२२ से २०२६ तक की सैटलाइट तस्वीरों के अध्ययन से पता चला है कि चीन सिचुआन प्रांत में गुप्त रूप से परमाणु हथियारों के ठिकाने बना चुका है। न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट में इसका दावा किया गया है। जियोस्पेशल इंटेलिजेंस एक्सपर्ट्स के मुताबिक, २०१९ के बाद से चीन ने परमाणु हथियारों को लेकर अभियान तेज कर दिया है।
सिचुआन में जिटॉन्ग नाम की जगह पर घाटियों के बीच चीन ने बड़े-बड़े बंकर बनाए हैं। यहां पर पाइप का जाल बिछाया गया है। जानकारों का कहना है कि यहां पहाड़ों को खोदकर परमाणु अड्डे बनाए गए हैं। बता दें कि दुनियाभर में परमाणु हथियारों को लेकर तनाव पहले से ही कम नहीं है। इसी मुद्दे पर अमेरिका और ईरान आमने-सामने खड़े हैं और अमेरिका सीधी धमकी दे रहा है कि अगर ईरान के साथ डील नहीं हुई तो वह हमला कर देगा। दूसरी ओर चीन का यह परमाणु अभियान न केवल भारत बल्कि पूरी दुनिया के लिए चिंता का विषय है। तस्वीरों के मुताबिक, चीन अपनी स्ट्रैजिक पोजीशन को लगातार मजबूत करने में लगा है। अमेरिका ने २०२० में ही दावा किया था कि चीन गुप्त रूप से परमाणु परीक्षण कर रहा है। डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि चीन और रूस मिलकर अमेरिका के साथ न्यूक्लियर वेपन एग्रीमेंट करें।

अन्य समाचार