मुख्यपृष्ठनए समाचारबकरीद की कुर्बानी पर ड्रोन रखेगा नजर...पैदल सड़क पर उतरे अफसर

बकरीद की कुर्बानी पर ड्रोन रखेगा नजर…पैदल सड़क पर उतरे अफसर

सामना संवाददाता / सुल्तानपुर

बकरीद व गंगा दशहरा पर्वो को लेकर अवध क्षेत्र के सुल्तानपुर जिले में सोमवार को कलेक्टर और पुलिस कप्तान की अगुवाई में अफसर सड़क पर उतरे। जिला मुख्यालय के मुख्य बाजार में पैदल रूट मार्च किया। सुलतानपुर जिले का प्रशासन मद्देनजर प्रशासन अलर्ट पर है। सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए व शांतिपूर्ण माहौल में अपने-अपने पर्व त्योहार मनाने का आह्वान किया।
शाम को कलेक्टर इंद्रजीत सिंह व पुलिस कप्तान चारू निगम के नेतृत्व में पुलिस-प्रशासन की टीम का रूट मार्च शाहगंज पुलिस चौकी से निकला। पीएसी जवान भी साथ थे। नेशनल सिनेमा रोड, पंचरास्ता, चौक, स्टेशन रोड, जीएनडी रोड होते हुए पंचमुखी हनुमान चौराहा पर मार्च विसर्जित हो गया। इस दौरान अफसरों ने बताया कि ड्रोन कैमरे बकरीद पर्व पर संपूर्ण क्षेत्र की निगरानी करेंगे। निर्धारित जगहों पर ही कुर्बानी की रवायत साफ-सफाई का खास ध्यान रखते हुए पूरी करने की हिदायत दी गई है।

अन्य समाचार