मुख्यपृष्ठसमाचारसांसद के प्रयास से नैनी स्टेशन पर रीवांचल एक्सप्रेस के ठहराव की...

सांसद के प्रयास से नैनी स्टेशन पर रीवांचल एक्सप्रेस के ठहराव की बढ़ी उम्मीद

राजेश सरकार / प्रयागराज

इंडिया गठबंधन के प्रयागराज के सांसद उज्ज्वल रमण सिंह के लगातार प्रयासों से नैनी रेलवे स्टेशन के यात्रियों को बड़ी सौगात मिलने की संभावना प्रबल हो गई है। उत्तर मध्य रेलवे के मंडल रेल प्रबंधक रजनीश अग्रवाल ने गाड़ी संख्या 12427/12428 रीवा–आनंद विहार टर्मिनल रीवांचल एक्सप्रेस के नैनी स्टेशन पर ठहराव संबंधी प्रस्ताव रेलवे मुख्यालय को भेज दिया है।
बताया गया है कि यह प्रस्ताव सांसद द्वारा 9 अप्रैल, 2026 को भेजे गए पत्र के संदर्भ में तैयार कर मुख्यालय को पत्र संख्या 1-टीटी/ठहराव/मांग/पार्ट-11/2026 के माध्यम से प्रेषित किया गया है। प्रस्ताव भेजे जाने के बाद स्थानीय नागरिकों और यात्रियों में खुशी की लहर दौड़ गई है।
शहर कांग्रेस कमेटी, प्रयागराज के महासचिव राकेश श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष कुमार कुशवाहा तथा सांसद प्रतिनिधि विनय कुशवाहा ने सांसद उज्ज्वल रमण सिंह की सराहना करते हुए उन्हें अग्रिम बधाई दी। उन्होंने कहा कि सांसद के अथक प्रयासों से जमुनापार, नैनी तथा आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के हजारों यात्रियों को पहली बार नैनी स्टेशन से सीधे दिल्ली आने-जाने की सुविधा मिल सकेगी।
नेताओं का कहना है कि यदि रेलवे मुख्यालय से इस प्रस्ताव को मंजूरी मिल जाती है, तो यह ठहराव क्षेत्र के यात्रियों की लंबे समय से चली आ रही मांग की पूर्ति साबित होगा और आवागमन को नई गति मिलेगी।

अन्य समाचार

खाट!