उमेश गुप्ता / वाराणसी
-मुल्क में अमन, चैन, तरक्की और आपसी भाईचारा कायम रखने की मांगी गई दुआ
धर्म और अध्यात्म की नगरी काशी में आज ईद-उल-अजहा का पर्व शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। जनपद की विभिन्न मस्जिदों और ईदगाहों में सुबह के वक्त अकीदतमंदों ने नमाज अदा की और हाथ उठाकर मुल्क में अमन, चैन, तरक्की और आपसी भाईचारा कायम रखने की विशेष दुआ मांगी। इस दौरान काशी की चिर-परिचित ‘गंगा-जमुनी तहजीब’ की एक बेहद खूबसूरत मिसाल देखने को मिली, जहां हिंदू-मुस्लिम एकता के साथ लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर पर्व की बधाई दी।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कड़े दिशा-निर्देशों के पालन में वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट पूरी तरह अलर्ट मोड पर रहा, जिसके चलते पूरी नमाज और उत्सव सकुशल संपन्न हुआ।
वाराणसी के अपर पुलिस आयुक्त (कानून-व्यवस्था) शिव हरी मीणा ने सुरक्षा व्यवस्था की विस्तृत जानका
देते हुए बताया कि प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। बनारस की सभी 700 मस्जिदों और 80 ईदगाहों के आसपास सुरक्षा के कड़े पहरे रहे। संवेदनशील इलाकों में ड्रोन कैमरों और तीसरी आंख (CCTV) के जरिए चप्पे-चप्पे पर निगरानी की गई।
थानों और केंद्रीय स्तर पर पीस कमेटी की बैठक कर पहले ही स्पष्ट कर दिया गया था कि नियमों के तहत कोई भी धार्मिक कार्यक्रम या नमाज सड़क पर यातायात बाधित करके नहीं की जाएगी, जिसका पूरी तरह पालन हुआ।
