मुख्यपृष्ठनए समाचारलागा चुनावी ड्यूटी पर दाग ...घर में घुसकर महिलाओं से मारपीट-छेड़छाड़!

लागा चुनावी ड्यूटी पर दाग …घर में घुसकर महिलाओं से मारपीट-छेड़छाड़!

आईपीएस पर एफआईआर से मचा हड़कंप
सीआरपीएफ पर भी लगे गंभीर आरोप
सामना संवाददाता / कोलकाता
पश्चिम बंगाल में चुनावी माहौल के बीच सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। आईपीएस अजय पाल शर्मा के नाम पर दर्ज एफआईआर ने पूरे मामले को तूल दे दिया है। आरोप है कि वर्दी के दम पर कानून को ताक पर रखकर घर में घुसकर महिलाओं के साथ मारपीट, छेड़छाड़ और वोट के लिए दबाव बनाया गया, जिससे चुनावी निष्पक्षता पर गंभीर सवाल उठ खड़े हुए हैं। इसी के साथ ही सीआरपीएफ पर गंभीर आरोप लगे हैं। एक पीड़ित महिला ने कहा कि उन्हें वोट के लिए धमकाया गया और बात न सुनने पर अंजाम भुगतने तक की चेतावनी दी गई।
फालता क्षेत्र में २७ अप्रैल की रात एक महिला ने आरोप लगाया कि खुद को सीआरपीएफ जवान बताने वाले लोग बिना वारंट घर में घुस आए। पति को हिरासत में लेने के बहाने घुसे इन लोगों ने घर की महिलाओं के साथ धक्का-मुक्की और मारपीट की। शिकायत में छेड़छाड़ जैसे गंभीर आरोप भी लगाए गए हैं। महिला का दावा है कि उन्हें एक खास राजनीतिक दल को वोट देने के लिए मजबूर किया गया और मना करने पर ४ मई को लौटकर नुकसान पहुंचाने की धमकी दी गई। मामले में पुलिस ने गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज की है। शिकायत में आईपीएस अजय पाल शर्मा की भूमिका पर भी सवाल उठाए गए हैं।

अन्य समाचार