मुख्यपृष्ठनए समाचारखजाना खाली, वादे चुनावी... एनडीए सरकार का १ करोड़ से अधिक `जीविका...

खजाना खाली, वादे चुनावी… एनडीए सरकार का १ करोड़ से अधिक `जीविका दीदियों’ को धोखा!

सम्राट सरकार पर तेजस्वी यादव का बड़ा आरोप

बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सरकार को समृद्ध बनाने वाली योजना को लेकर निशाना साधा है। उन्होंने सोशल मीडिया `एक्स’ पर लिखा कि बिहार की महिलाओं के साथ एनडीए सरकार ने विश्वासघात किया है, सफेद झूठ बोल उनकी भावनाओं का दोहन कर करोड़ों महिलाओं के साथ दिनदहाड़े धोखेबाजी की है। बिहार सरकार की मुख्यमंत्री रोजगार योजना के तहत जीविका दीदियों और अन्य महिलाओं को रोजगार के लिए पैसे दिए जाने हैं। तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया पर दावा किया है कि १८ लाख महिलाओं को इस योजना की पहली किश्त और १ करोड़ से ज्यादा जीविका दीदियों और अन्य महिलाओं को दूसरी किश्त नहीं मिली है।
बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत लाखों महिलाओं के खाते में १०-१० हजार रुपए देने का दावा किया गया था। इस योजना को स्वीकृति ३० अगस्त २०२५ को दी गई थी। तत्कालीन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस योजना की शुरुआत की थी। इस योजना की पहली किश्त २६ सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्प्रâेंसिंग के जरिए ७५ लाख महिलाओं के खाते में दस-दस हजार रुपए भेजे थे, इसके बाद तत्कालीन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने २५ लाख महिलाओं के खाते में दस-दस हजार रुपए डाले थे।

बिहार की महिलाओं के साथ एनडीए सरकार ने विश्वासघात किया है, सफेद झूठ बोल उनकी भावनाओं का दोहन कर करोड़ों महिलाओं के साथ दिनदहाड़े धोखेबाजी की है।
-तेजस्वी यादव

अन्य समाचार