मुख्यपृष्ठनए समाचार‘बदनाम’ शरीफ को भी चाहिए नोबेल!.. शहबाज के दिल में लालच ने...

‘बदनाम’ शरीफ को भी चाहिए नोबेल!.. शहबाज के दिल में लालच ने ली अंगड़ाई

सामना संवाददाता / नई दिल्ली

ईरान और अमेरिका के बीच शांति वार्ता करवाने के प्रयास में जुटे पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ को अब नोबेल शांति पुरुस्कार चाहिए। पाकिस्तानी मीडिया के अनुसार, पाकी पीएम शहबाज शरीफ ने इस वार्ता में बड़ी भूमिका निभाई है इसलिए वे नोबेल प्राइज के हकदार हैं।
गौरतलब है कि पिछले साल ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के रुकने के बाद यही शहबाज शरीफ अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को उसका क्रेडिट देते हुए नोबेल प्राइज देने की सिफारिश कर रहे थे। ट्रंप ने तब कहा था कि उन्होंने मोदी को फोन करके युद्ध रुकवाया था वर्ना दोनों परमाणु संपन्न देशों के बीच बहुत से लोग मारे जाते। मगर अब वक्त बदल चुका है और चीन की शह पर शांति वार्ता करवाने वाले शरीफ के मन में खुद नोबेल प्राइज पाने का लालच जाग चुका है। अब इस मामले में सोशल मीडिया पर लोग खूब चटखारे ले-लेकर तरह तरह की टिप्पणियां कर रहे हैं।

अन्य समाचार