राजेश सरकार / प्रयागराज
सीबीएसई दसवीं के जब परिणाम आए तो किसी एक टॉपर का नहीं, बल्कि पूरे विद्यालय का जश्न था। दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) प्रयागराज ने 10वीं की बोर्ड परीक्षा में ऐसा कीर्तिमान रचा, जहां हर छात्र-छात्रा सफलता की पहली श्रेणी में खड़े नजर आए। सौ प्रतिशत परिणाम के साथ सभी विद्यार्थियों का प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण होना, इस उपलब्धि को और भी खास बना देता है। 15 अप्रैल को घोषित परिणामों ने यह साफ कर दिया कि डीपीएस प्रयागराज में सफलता कोई संयोग नहीं, बल्कि सुनियोजित मेहनत, अनुशासित अध्ययन और मजबूत शैक्षणिक संस्कृति का परिणाम है। यहां हर छात्र को आगे बढ़ाने की सोच ही इस कामयाबी की असली ताकत बनी।
इस बार न कोई पीछे रहा, न औसत
हर विद्यार्थी ने अपने प्रदर्शन से यह साबित किया कि सही मार्गदर्शन और समर्पण के साथ हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। छात्रों की इस सामूहिक सफलता ने न केवल विद्यालय, बल्कि पूरे प्रयागराज जिले को गौरवान्वित किया है।
