बॉलीवुड की पावरफुल एक्ट्रेस काजोल एक बार फिर सुर्खियों में हैं। वजह है उनका वो पुराना ‘नो-किसिंग रूल’, जिसे उन्होंने ३१ साल तक बड़े सख्त अंदाज में फॉलो किया था और अब आखिरकार इसे तोड़ दिया। उन्होंने २०२३ में आई सीरीज `द ट्रायल २’ अपने ऑनस्क्रीन पति को किस किया था। उसके बाद से यह चर्चा हो रही थी कि काजोल ने `नो कििंसग रूल’ इतने सालों बाद आखिर क्यों तोड़ा? २०२३ से शुरू इस चर्चा का जवाब एक्ट्रेस ने अब दिया है। एक इंटरव्यू में काजोल ने बताया कि यह बदलाव किसी ग्लैमर या चर्चा के लिए नहीं था, बल्कि पूरी तरह उनके किरदार और कहानी की डिमांड थी। काजोल के मुताबिक, जिस सीन की बात हो रही है,अगर वह इसे नहीं करतीं, तो कहानी अधूरी रह जाती। उन्होंने साफ कहा कि शुरुआत में उन्हें थोड़ा असहज महसूस हुआ था।
