मुख्यपृष्ठनए समाचारचुनाव आयोग की बेईमानी से फडणवीस बने मुख्यमंत्री!..कांग्रेस का जोरदार हमला

चुनाव आयोग की बेईमानी से फडणवीस बने मुख्यमंत्री!..कांग्रेस का जोरदार हमला

सामना संवाददाता / मुंबई

महाराष्ट्र की राजनीति में चुनाव आयोग पर धांधली के कथित आरोपों को लेकर एक बार फिर कांग्रेस ने भाजपा पर जोरदार हमला बोला है। कांग्रेस नेता नाना पटोले ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य में चुनाव आयोग के गड़बड़ी की वजह से ही महायुति सरकार आई है। यही नहीं, राज्य में देवेंद्र फडणवीस भी मुख्यमंत्री चुनाव आयोग की बेईमानी की वजह से ही बने हैं। उनके इस बयान से भाजपा आगबबूला हो गई है।
मीडिया को दिए बयान में पटोले ने दावा किया कि देश में चुनाव निष्पक्ष नहीं हो रहे हैं और इसी वजह से कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी अपनी व्यक्तिगत राजनीति के लिए नहीं, बल्कि देश की जनता और संविधान की रक्षा के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं। पटोले ने आरोप लगाया कि भाजपा जनता के वोट चुराकर सत्ता में आई है और फडणवीस भी ‘चुनाव आयोग की बेईमानी’ के कारण ही मुख्यमंत्री बने हैं। पटोले ने चुनाव आयोग पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि आयोग निष्पक्ष संस्था की तरह काम नहीं कर रहा और दलित व मुस्लिम मतदाताओं के वोट कम किए जा रहे हैं। लोकतंत्र की मूल भावना को कमजोर किया जा रहा है। उन्होंने यहां तक कहा कि चुनाव आयोग सरकार के दबाव में काम कर रहा है और लोकतंत्र की ‘हत्या’ कर रहा है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि महाराष्ट्र में उपचुनावों में बिना मुकाबले जीत की परंपरा को भाजपा ने तोड़ा, जिसके बाद कांग्रेस को भी चुनाव लड़ने का पैâसला करना पड़ा।
जनता का असली जनादेश दिखेगा
भाजपा के नेता अब नाना पटोले के बयान को झुठला रहे हैं और चुनाव आयोग के बचाव में बोल रहे हैं। जिस पर पटोले ने चुनौती देते हुए कहा कि यदि चुनाव बैलेट पेपर से कराए जाएं तो उनकी वास्तविक लोकप्रियता सामने आ जाएगी और जनता का असली जनादेश दिखेगा।

अन्य समाचार