आईपीएल २०२६ में रियान पराग का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान के पास एक छोटा फैन ऑटोग्राफ मांगने आता है, लेकिन कथित तौर पर पराग उसे दूर हटने के लिए कहते नजर आते हैं। वीडियो में बच्चा बार-बार ‘सर, प्लीज’ कहकर ऑटोग्राफ की गुजारिश करता है, लेकिन पराग आगे बढ़ जाते हैं। इस घटना के बाद क्रिकेट फैंस में नाराजगी देखने को मिल रही है। कई लोगों ने कहा कि खिलाड़ी सिर्फ मैदान पर ही नहीं, बल्कि मैदान के बाहर भी रोल मॉडल होते हैं। कुछ यूजर्स ने उनकी तुलना रोहित शर्मा और एमएस धोनी जैसे खिलाड़ियों से करते हुए कहा कि वे हमेशा फैंस के लिए समय निकालते हैं। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर बहस छिड़ गई है और लोग अलग-अलग राय दे रहे हैं।
