राजेश सरकार / प्रयागराज
मत्स्य पालन के लिए आवंटित तालाब के किनारे रखवाली हेतु बनाए गए छप्परनुमा गोदाम में मंगलवार सुबह अराजक तत्वों ने आग लगा दी। आग की लपटें उठती देख ग्रामीणों ने तुरंत मत्स्य पालक को सूचना दी और अग्निशमन विभाग को बुलाया।
फूलपुर थाना क्षेत्र के चकअब्दुल करीम उर्फ पूरे भुलई गांव स्थित तालाब पर फूलपुर मत्स्यजीवी सहकारी समिति लिमिटेड को मत्स्य पालन का पट्टा आवंटित किया गया है।
समिति के सचिव रंजीत कुमार धुरिया ने फूलपुर कोतवाली में तहरीर देते हुए बताया कि गोदाम में रखा लगभग 8 कुंतल मछलियों का चारा, मछली पकड़ने के सूत के जाल, कंबल और लकड़ी के पतरे आग में जलकर राख हो गए। भुक्तभोगी के अनुसार इस घटना में लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
