उमेश गुप्ता / वाराणसी
दिव्यांग होने के बावजूद भी अपने प्रेरणा दायी जीवन से समाज में मिसाल पेश करने वाली ऐसी पांच दिव्यांग महिलाओं का अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के पूर्व संध्या पर सम्मान समारोह संत नारायण पुनर्वास संस्थान काशी विद्यापीठ ब्लॉक रोड शिवदासपुर में किया गया
जिन पांच महिलाओं का सम्मान किया गया, जिसमें 1. प्रोफेसर डॉक्टर मंगला कपूर पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित, भारत में पहली एसिड अटैक की शिकार दिव्यांग महिला एवं राज्य स्तरीय तथा अनेक पुरस्कार प्राप्त उनके जीवन पर फिल्म बन चुकी है और यह काशी हिंदू विश्वविद्यालय में संगीत विभाग की अध्यक्ष भी रहीं। 2. आरती टंडन सेवानिवृत शिक्षक 2001 में उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यपाल आचार्य विष्णु कांत शास्त्री से सम्मानित 2005 में राष्ट्रपति अब्दुल एपीजे अब्दुल कलाम से सम्मानित। 3. सविता सिंह 2011 में राज्य सरकार से सम्मानित 2015 में राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित 2025 में वियतनाम में अंतर्राष्ट्रीय महिला सम्मान से सम्मानित। 4. डॉ नीतू टहलनी राज्य पुरस्कार से सम्मानित एवं शिक्षक तथा काशी हिंदू विश्वविद्यालय से हिंदी में डॉक्टरेट। 5. जाह्नवी चतुर्वेदी संगीत के क्षेत्र में ख्याति प्राप्त नाम और छात्र।
इन सभी दिव्यांग महिलाओं को अंगवस्त्रं एवं स्मृति चिन्ह देखकर सम्मानित किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्य सलाहकार बोर्ड के सदस्य दिव्यांग बंधु डॉक्टर उत्तम ओझा ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आज हमने जिन महिलाओं का सम्मान किया है निश्चित रूप से इन्होंने समाज के लिए अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया है। शारीरिक रूप से अक्षम होने के बावजूद भी इन्होंने हिम्मत नहीं हारी और अपनी लगन मेहनत परिश्रम और निष्ठा के बल पर वह स्थान हासिल किया है, जो कि हम सबके लिए एक प्रेरणादाई है उनकी जीवन से हमें प्रेरणा लेनी चाहिए तथा हम सबको समझ ही तो देश हित में कार्य करना चाहिए
कार्यक्रम के अध्यक्षता करते हुए डॉक्टर डी बी मिश्रा ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर इन महिलाओं का सम्मान करके हम खुद सम्मानित हो रहे हैं ऐसी महान विभूतियों का सम्मान करना हम सबके लिए गर्व है और उनकी प्रेरणादाई जीवन से हम सबको प्रेरणा लेनी चाहिए।
कार्यक्रम का संचालन राकेश पांडे द्वारा तथा धन्यवाद ज्ञापन अरविंद चक्रवाल ने किया इस अवसर पर डॉक्टर संजय चौरसिया, मदन मोहन वर्मा, राजीव टंडन, विभा चतुर्वेदी, डॉक्टर कल्पना दुबे, डॉक्टर डी के मिश्रा,नितिन, आस्था आदि उपस्थित थे।
