मुख्यपृष्ठनए समाचारश्री अरविंद के अनुयायियों ने की नारी के छह दिव्य गुणों पर...

श्री अरविंद के अनुयायियों ने की नारी के छह दिव्य गुणों पर चर्चा… मनाया गया महिला दिवस

सामना संवाददाता / सुल्तानपुर

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर श्री अरविंदो सोसाइटी की स्थानीय शाखा ने ‘नए युग में नारी’ विषय पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय सेविका समिति की विभाग कार्यवाहिका सुमन सिंह उपस्थित रहीं। राणाप्रताप पीजी कालेज की उप प्राचार्य डा. निशा प्रकाश ने मुख्य वक्तव्य दिया। वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डा. संगीता श्रीवास्तव व सामाजिक कार्यकर्ता मधु कपूर विशेष अतिथि के रूप में मंच पर उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम का संचालन प्रीति प्रकाश ने किया। डॉ. जेपी सिंह ने अतिथियों का स्वागत करते हुए श्रोताओं के समक्ष विषय की भूमिका प्रस्तुत की।
अपने संबोधन में डॉ. निशा प्रकाश ने श्रीमद्भगवद्गीता में वर्णित स्त्री के छह दिव्य गुणों यश, श्री, वाक्, स्मृति, धृति और क्षमा का स्मरण कराया।
मुख्य अतिथि सुमन सिंह ने परिवार के संरक्षण और संवर्धन में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में शहर के डॉक्टरों, शिक्षकों, व्यापारियों, पत्रकारों तथा अन्य बुद्धिजीवियों सहित सौ से अधिक लोगों ने भाग लिया।

अन्य समाचार