मुख्यपृष्ठनए समाचार‘चीनी’ इशारे के बाद ... शर्तों के साथ ईरान ने खोला होर्मुज!

‘चीनी’ इशारे के बाद … शर्तों के साथ ईरान ने खोला होर्मुज!

मगर कन्फ्यूजन अभी बाकी है
यूएस नेवी का ब्लॉकेड जारी है
सभी कमर्शियल शिप्स ईरानी नेवी को देंगे जानकारी
शी-ट्रंप की बैठक के बाद मामला सुलझने के आसार
एजेंसी / तेहरान
कल ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को कमर्शियल शिप्स के लिए खोलने का एलान किया। ईरान के विदेश मंत्री अब्‍बास अराघची ने ये एलान किया। उन्होंने कहा है कि स्‍ट्रेट ऑफ होर्मुज सभी कमर्शियल जहाजों के लिए खुला है, लेकिन साथ ही एक शर्त है। सभी जहाजों को हमारी नौसेना के साथ सहयोग करना होगा। यह बयान ऐसे वक्‍त में आया है, जब ट्रंप चीन दौरे पर हैं और खाड़ी में जियो-पॉलिटिकल तनाव और ऊर्जा आपूर्ति मार्गों को लेकर वैश्विक स्तर पर चिंता बढ़ी हुई है। माना जा रहा है कि ट्रंप के आग्रह के बाद चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने ईरान को होर्मुज खोलने का ‘इशारा’ किया है।
गौर करने वाली बात है कि पिछले कुछ समय से खाड़ी क्षेत्र में सैन्य गतिविधियां बढ़ गई हैं और जहाजों को जब्त किए जाने और ईरानी नौसेना द्वारा निगरानी बढ़ाए जाने की खबरें आ रही थीं। हालांंकि, अब ईरान ने कमर्शियल जहाजों के लिए स्‍ट्रेट ऑफ होर्मुज खुलने की जानकारी दी है। दुनिया के कुल तेल निर्यात और लिक्विफाइड नेचुरल गैस का एक बहुत बड़ा हिस्सा होर्मुज के रास्ते से होकर ही गुजरता है। खासकर खाड़ी देश सऊदी अरब, यूएई, कुवैत और इराक से निकलने वाला कच्चा तेल इसी रास्ते से एशिया और यूरोप तक पहुंचता है। होर्मुज में तनाव की वजह से दुनिया भर में कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल आया है।

ईरान ने नीति बदली
इस बयान से यह साफ हो चुका है कि ईरान तनाव को कम करने की ओर बढ़ रहा है, लेकिन इसके साथ ही वह होर्मुज पर अपना पूरा कंट्रोल रखना चाहता है। ईरान ने अपने बयान में यह भी कहा है कि उसने कमर्शिलय जहाजों के लिए होर्मुज तो खोला हुआ है, लेकिन अमेरिका की नाकेबंदी जारी है।

अन्य समाचार