मुख्यपृष्ठनए समाचारछत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री व राष्ट्रीय सचिव राजेश तिवारी का प्रहार, भ्रष्टाचार...

छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री व राष्ट्रीय सचिव राजेश तिवारी का प्रहार, भ्रष्टाचार में आकंठ डूबी है भाजपा

• सुल्तानपुर में कांग्रेस का संविधान बचाओ सम्मेलन … पहुंचे छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री व राष्ट्रीय सचिव राजेश तिवारी

 

विक्रम सिंह/सुल्तानपुर

कांग्रेस लगातार भाजपा पर हमले तेज करती जा रही है। बुधवार को सुल्तानपुर जिला मुख्यालय पर पार्टी की ओर से आयोजित संविधान बचाओ सम्मेलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव,प्रयाग जोन प्रभारी व छत्तीसगढ़ सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेश तिवारी ने कहा कि भाजपा भ्रष्टाचार में आकंठ डूबी हुई है। इसके पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा व शहर अध्यक्ष शकील अंसारी ने उनका फूल मालाओं के साथ स्वागत किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय सचिव तिवारी ने कहा कि कांग्रेस का मुख्य एजेंडा है कि संविधान के प्रति ग्रामीण क्षेत्र से लेकर शहर तक हर एक नागरिको में जागरूकता फैलाना लेकिन भाजपा सरकार लोकतंत्र और संविधान की नींव कमजोर करने में जुटी है, जिसे कांग्रेस के लोग कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे। भाजपा सरकार अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए हर तरह के हथकंडे अपना रही है लेकिन सच्चाई किसी से छुपी नहीं है। सड़कों की हालत चिंताजनक है। महंगाई व अपराध चरम पर है। पूरी बीजेपी भ्रष्टाचार में डूबी है। यही कारण है कि नई सड़क दूसरे दिन ही उखड़ जाती है। महिला उत्पीड़न रोकने में भाजपा सरकार असफल है। इसी कारण अपराधी बेखौफ हो गए हैं। राज्य में कानून व्यवस्था पूरी तरह से फेल हो चुकी है, ऐसी घटनाएं रोजाना देखने को मिल रहे।

सम्मेलन को जिलाध्यक्ष राणा, शहर अध्यक्ष अंसारी, कोऑर्डिनेटर अर्जुन पासी उज्जवल शुक्ल,पूर्व मंत्री मोईद अहमद,वरिष्ठ नेता प्रमोद मिश्र,पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ओपी चौधरी, लक्ष्मीकांत मिश्र, ज़फ़र खान एआईसीआई सदस्य फिरोज अहमद,जगदीश सिंह,जिला पंचायत सदस्य निकलेश सरोज राहुल त्रिपाठी वरुण मिश्र हौशिला भीम सहित अन्य नेताओं ने संबोधित किया।आज संविधान बचाओ सम्मेलन में मुश्लिम पसमांदा समाज के जिलाध्यक्ष अनवर फौजी ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम का संचालन सभासद संजय कप्तान ने किया।

इस अवसर पर सलाहुद्दीन हाशमी राजेश तिवारी कृष्ण कुमार मिश्र मुन्नू सुब्रत सिंह सनी, विनोद राना, सुरेश चन्द्र मिश्र रियाज अहमद, गुड्डू जायसवाल, जिला पंचायत सदस्य पवन गौतम, अंबरीश पाठक, अनवर अंसारी, पवन मिश्र कटावा, अर्श खान लकी मोहित तिवारी श्याम लगन अरशद पवार मनोज तिवारी मानस तिवारी शहबाज खान ममनून आलम आवेश अहमद आमिर पठान अरबाज नंदलाल मौर्य विभु पांडेय चंद्र भान सिंह लालता पाठक विनोद पांडेय सर्वेंद्र सिंह ज़फ़र अहमद राजभवन पांडेय जमीदार यादव जनेश्वर उपाध्याय सियाराम तिवारी ओमप्रकाश सिंह अपरबल सिंह विजय पाल नीतू मनीष तिवारी अनवर शाही रणजीत सिंह सलूजा हामिद राईनी सहित सैकड़ों लोग शामिल हुए।

अन्य समाचार