मुख्यपृष्ठनए समाचारखुशबू आ नहीं सकती ‘बनावट के फूलों’ से! ...बैन के बावजूद बाजार...

खुशबू आ नहीं सकती ‘बनावट के फूलों’ से! …बैन के बावजूद बाजार में प्लास्टिक पुष्पोेंं की भरमार

-सदन में सदस्यों ने की सरकार की जोरदार घेराबंदी
धीरेंद्र उपाध्याय / मुंबई
राज्य में प्लास्टिक पर प्रतिबंध के बावजूद बाजारों में प्लास्टिक फूलों की भरमार ने सरकारी दावों की पोल खोल दी है। कागजों पर ‘बैन’ लागू होने के बावजूद जमीनी हकीकत यह है कि मुंबई के बाजारों में यह धंधा खुलेआम जारी है, जिससे प्राकृतिक फूलों पर निर्भर किसानों की कमाई पर सीधा असर पड़ा है। यही मुद्दा विधान परिषद में जोरदार तरीके से उठा, जहां लापरवाही की गूंज साफ सुनाई दी। सरकार की ओर से १.२४ लाख से अधिक जांच और कार्रवाई का दावा किया गया। इसके बावजूद बाजार में प्लास्टिक फूलों का धंधा थमता नजर नहीं आ रहा। अब सरकार ने सख्ती और बढ़ाने की बात कही है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि एक विशेष अधिसूचना जारी कर प्लास्टिक के फूल उत्पादों पर और स्पष्ट दिशा-निर्देश लागू किए जाएंगे।
विधान परिषद में कल तारांकित प्रश्न के माध्यम से सत्ता और विपक्षी सदस्यों द्वारा बाजारों में बिक रहे प्लास्टिक के फूलों की हो रही बिक्री से फूल उत्पादक किसानों को हो रहे नुकसान का मुद्दा उठाया गया। इसमें शिवसेना के सदस्य एड. अनिल परब, भाजपा के प्रवीण दरेकर, सदाशिव खोत, दादा गुट के अमोल मिटकरी ने चर्चा में हिस्सा लिया। सदस्यों ने राज्य में प्लास्टिक पर प्रतिबंध के बावजूद शादी-ब्याह, त्योहारों और अन्य समारोहों में प्लास्टिक फूलों का खुलेआम उपयोग सरकार की व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। फेरीवालों से लेकर बाजार, दुकानों, रेलवे स्टेशन, बस अड्डों और हवाई अड्डों तक जांच और कार्रवाई की व्यवस्था होने के बावजूद जमीनी स्तर पर इसका असर नजर नहीं आ रहा है। मुंबई के आजाद मैदान में फूल उत्पादक किसानों का आंदोलन और मुख्यमंत्री से उनकी मुलाकात इस संकट की गंभीरता को दर्शाती है।

‘प्रतिबंध है तो वैâसे बिक रहे हैं?’
सदन में यह भी सवाल उठा कि जब प्लास्टिक और थर्माकोल पर पहले से प्रतिबंध लागू है तो प्लास्टिक फूल बाजार में वैâसे बिक रहे हैं और उनका उपयोग वैâसे जारी है? इसी के साथ ही शादी के सीजन और व्यावहारिक दिक्कतों को देखते हुए तुरंत सख्ती के बजाय एक निश्चित समय-सीमा देने का सुझाव भी सामने आया है, ताकि वैकल्पिक व्यवस्था की जा सके।

अन्य समाचार