टायसन फ्यूरी को कौन नहीं जानता। मुक्केबाजी के इस बदशाह की नाबालिग बेटी ने जब अपने प्रेमी से शादी की और उसने हनीमून के लिए इस कपल को बेशुमार दौलत सहित आलीशान बंगला उपहार में दिया तो लोगों ने सोशल मीडिया पर अनाप-शनाप बातें लिखी। अब जब वो अपने शानदार हनीमून से लौटी तो उसने टिकटॉक के जरिये ऐसे लोगों को आड़े हाथों लिया जिन्होंने उसकी आलोचना की थी। जी हां, १६ वर्षीया वेनेजुएला फ्यूरी ने ‘अज्ञानी, स्वार्थी और दुष्ट कुतिया’ कहे जाने के बाद नफरत करने वालों को करारा जवाब दिया है। अपने १९ साल के पति नोआ प्राइस के साथ ३०,००० पाउंड के हनीमून से लौटने के बाद उसने ट्रोलर्स को जवाब देने के लिए टिकटॉक का सहारा लिया। अपनी अलग-अलग तस्वीरें साझा करते हुए उसने लिखा: ‘कुछ लोग कहेंगे कि मैं अच्छी, नेक दिल और हानिरहित हूं।’ कुछ लोग कहेंगे कि मैं सबसे अज्ञानी, स्वार्थी और दुष्ट कुतिया हूं। लेकिन मैं वेनेजुएला की हूं और मुझे इसकी परवाह नहीं है,’ उसने अंत में कहा। वेनेजुएला और १९ वर्षीय नोआ पिछले सप्ताह स्पेन के मारबेला में अपने माता-पिता, टायसन और पेरिस द्वारा उपहार में दिए गए हनीमून का लुत्फ उठा रहे थे। दोनों ने पिछले दिनों १६ मई को आइल ऑफ मैन में स्थित सेंट जॉन के विक्टोरियन रॉयल चैपल में एक भव्य समारोह में शादी की। और अब वे हनीमून से लौटने के बाद ईस्ट राइडिंग ऑफ यॉर्कशायर में अपने स्थायी घर में रहने लगे हैं।
मेडोना, कह दो ना!
मेडोनो एकबार फिर चर्चा में हैं। कभी अपने उत्तेजक डांस और अपनी गायिकी से युवा दिलों की धड़कन रही मेडोना लंबे अरसे से सुर्खियों से बाहर थीं। मगर हाल ही में जब मेडोना से उनके अब तक के सबसे बेहतरीन प्रेम संबंध के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि ‘वह केवल दिवंगत लोगों को ही प्राथमिकता देंगी।’ यानी जितने प्रेमी अब इस दुनिया में नहीं हैं उन्हीं के बारे में बताएंगी। और मेडोना ने जब उन प्रेमियों में से भी जब जॉन एफ. कैनेडी जूनियर को चुना तो यह खबर तेजी से फैल गई। जी हां, ‘मटेरियल गर्ल’ अपने नए एल्बम ‘कंफेशंस घ्घ्’ का प्रचार ग्रिंडर के साथ मिलकर कर रही हैं। और हमेशा की तरह प्रेस टूर करने के बजाय, उन्होंने नाटककार जेरेमी ओ. हैरिस, बॉब द ड्रैग क्वीन, डांसर आइवी मुगलर, डिजाइनर राउल लोपेज और आईडी के मार्सेलो गुटिएरेज के साथ एक वीडियो बनाया, जिसमें मार्सेलो गुटिएरेज सवाल पूछ रहे थे। मेडोना से पूछा गया कि ‘तुम्हारा सबसे अच्छा सेक्स पार्टनर कौन था?’ तो उसने जवाब दिया ‘मैं सिर्फ मृत लोगों का नाम लूंगी।’ पापा डोंट प्रीच’ की यह सुपरस्टार अपना मुंह ढककर फुसफुसाती हैं, ‘जॉन कैनेडी जूनियर’। बस फिर क्या था वहां बैठे लोग कहते हैं ‘चुप रहो!’ इसलिए कि कहीं दिवंगत कैनेडी के वंशज न सुन लें।
-सीमा श्रीवास्तव
