मुख्यपृष्ठनए समाचारस्ट्रॉन्ग रूम का ताला तोड़कर चुराया भूगोल का पेपर ...बंद थे रूम...

स्ट्रॉन्ग रूम का ताला तोड़कर चुराया भूगोल का पेपर …बंद थे रूम के सीसीटीवी

सामना संवाददाता / मुंबई
राज्य में १०वीं बोर्ड परीक्षाएं शुरू हैं और इस दौरान हर जगह पेपर लीक और नकल के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। खास बात यह है कि १२वीं के पेपर में सामूहिक नकल किए जाने का एक वीडियो भी हाल ही में वायरल हुआ है। अब १०वीं की परीक्षा के बीच पेपर लीक होने का अलग मामला सामने आया है। सांगोला में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां स्ट्रॉन्ग रूम का ताला तोड़कर अगले दिन होने वाले भूगोल के ५० प्रश्नपत्र चोरी कर लिए गए। यह पेपर लीक करा दिए गए।
शिक्षा विभाग और कस्टोडियन जब कल सुबह बचे हुए पेपर बोर्ड को पोस्ट करने के लिए पहुंचे, तब उन्हें स्ट्रॉन्ग रूम का ताला टूटा हुआ मिला। सांगोला विद्यामंदिर में बोर्ड परीक्षा के सभी प्रश्नपत्र रखने के लिए स्ट्रॉन्ग रूम बनाया गया है और इसी स्ट्रॉन्ग रूम से यह चोरी हुई है। कल सुबह करीब साढ़े आठ बजे जब अधिकारी वहां पहुंचे तो उन्होंने देखा कि कमरे का ताला काटा गया है।
पुलिस जब मौके पर पहुंची तो एक और चौंकाने वाली बात सामने आई। स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर लगे सीसीटीवी वैâमरे बंद थे, जिसके कारण चोरों का कोई भी फुटेज उपलब्ध नहीं हो सका। इस मामले में पुलिस ने शिकायत दर्ज कर आरोपियों को ढूंढने में जुट गई है। सीसीटीवी बंद होने की वजह से आरोपियों की तलाश करना पुलिस के लिए टेढ़ी खीर साबित हो रही है।

अन्य समाचार