मुख्यपृष्ठसमाचारभ्रष्टाचार के आरोप में घूरपुर इंस्पेक्टर सस्पेंड, पुलिस कमिश्नर की बड़ी कार्रवाई

भ्रष्टाचार के आरोप में घूरपुर इंस्पेक्टर सस्पेंड, पुलिस कमिश्नर की बड़ी कार्रवाई

राजेश सरकार
प्रयागराज। जोगेंद्र कुमार के निर्देश पर प्रयागराज पुलिस कमिश्नरेट में भ्रष्टाचार और मनमानी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। अवैध कार्यों में संलिप्तता और एक पक्षीय कार्रवाई के आरोप में घूरपुर थाना प्रभारी दिनेश सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। मामला थाना घूरपुर क्षेत्र के ग्राम सेन्धूवार निवासी कमलेश विश्वकर्मा की शिकायत से जुड़ा है। आरोप है कि थाना प्रभारी ने एक मामले में गलत तरीके से पक्षपातपूर्ण कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को थाने लाकर अवैध रूप से हिरासत में रखा। शिकायत में यह भी कहा गया कि बिना अपराध के लोगों को थाने लाया गया, जबकि इस संबंध में पहले से स्पष्ट निर्देश जारी किए जा चुके हैं। मामले की जांच सहायक पुलिस आयुक्त बारा वेद व्यास मिश्रा को सौंपी गई थी। जांच में आरोपों की पुष्टि होने पर पुलिस उपायुक्त यमुनानगर की संस्तुति पर थाना प्रभारी दिनेश सिंह को निलंबित कर विभागीय जांच शुरू कर दी गई है।
पुलिस कमिश्नर ने साफ संकेत दिए हैं कि भ्रष्टाचार, अवैध हिरासत और मनमानी कार्रवाई किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस कार्रवाई से पुलिस विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।

अन्य समाचार