मुख्यपृष्ठखेलगिल का खुला राज

गिल का खुला राज

अभिषेक शर्मा ने अपने बचपन के दोस्त और शुभमन गिल के बारे में एक दिलचस्प राज साझा किया है। उन्होंने बताया कि शुभमन बचपन से ही एक अमीर परिवार से थे। जब वे एज-ग्रुप क्रिकेट खेलते थे, तब ज्यादातर बच्चों के पास फोन नहीं होते थे, लेकिन शुभमन के पास हमेशा आईफोन रहता था, जो उस समय सबसे महंगे फोन में से एक था। दिल्ली में बीसीसीआई के ‘नमन अवॉर्ड्स’ समारोह में हर्षा भोगले ने अभिषेक से उनके पहले फोन के बारे में पूछा। अभिषेक ने कहा कि उनका पहला फोन सैमसंग का था, लेकिन उनकी यादों में यह बात हमेशा ताजा है कि अंडर-१२ और अंडर-१४ के दिनों में सिर्फ शुभमन के पास आईफोन था। अभिषेक और शुभमन का क्रिकेट रिश्ता बचपन से ही मजबूत रहा है। दोनों ने पंजाब के घरेलू क्रिकेट में खेलना शुरू किया और बाद में भारतीय टीम के भरोसेमंद ओपनिंग बल्लेबाज बन गए, साथ ही अपनी-अपनी आईपीएल टीमों में भी ओपनिंग की भूमिका निभा रहे हैं।

अन्य समाचार