मुख्यपृष्ठखेलभड़के ग्लेन फिलिप्स

भड़के ग्लेन फिलिप्स

क्वालिफायर-१ में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के हाथों ९२ रन की शर्मनाक शिकस्त के बाद गुजरात टाइटंस के खेमे में मायूसी साफ झलकने लगी। हार का दबाव इतना गहरा था कि कप्तान शुभमन गिल और मुख्य कोच आशीष नेहरा मीडिया से दूरी बनाए रहे। उनकी जगह प्रेस कॉन्फ्रेंस में न्यूजीलैंड के विस्फोटक ऑलराउंडर ग्लेन फिलिप्स को भेजा गया। मीडिया के एक सवाल ने फिलिप्स का पारा चढ़ा दिया। जब उनसे पूछा गया कि क्या २५५ रन के लक्ष्य का पीछा करते वक्त टीम ने किसी क्षण हार स्वीकार कर ली थी, तो उन्होंने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, ‘यह बेहद गैरजिम्मेदाराना सवाल है। कोई भी क्रिकेटर मैदान पर हथियार डालने नहीं उतरता। हम पूरी प्रतिबद्धता के साथ लड़े थे।’ फिलिप्स ने माना कि इतने विशाल लक्ष्य का पीछा करना आसान नहीं होता। उन्होंने कहा कि २५० से ज्यादा रन के मुकाबले में हर रणनीति और हर फैसला सटीक बैठना जरूरी होता है। साथ ही उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि स्कोरबोर्ड का बढ़ता दबाव टीम की लय बिगाड़ देता है।

अन्य समाचार