मुख्यपृष्ठनए समाचारकोरोना काल से बंद गोंडा लखनऊ पैसेंजर ट्रेन जल्द होगी शुरू... समय...

कोरोना काल से बंद गोंडा लखनऊ पैसेंजर ट्रेन जल्द होगी शुरू… समय सारणी जारी

-गोंडा के सांसद कीर्तिवर्धन सिंह सहित तमाम लोग थे प्रयासरत

सामना संवाददाता / रामनगर

रेल मंत्रालय ने पूर्वोत्तर रेलवे के अंतर्गत गोंडा लखनऊ पैसेंजर ट्रेन को चलाने की मंजूरी देते हुए समय सारणी भी जारी कर दी है। करोना काल से बंद हुई इस पैसेंजर ट्रेन को चलाने के लिए निरंतर मांग हो रही थी । गोंडा के सांसद, मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह लगातार लगे हुए थे, जिनकी बात सुनी गई और इसके संचालन की रेलवे विभाग द्वारा द्वारा अपने ट्वीटर हैंडल से घोषणा की गई, साथ ही समय सारणी भी जारी हुई। किस तिथि से चलाया जाएगा यह घोषणा बाकी है। उक्त पैसेंजर ट्रेन जब पहले चलती थी तो आम आदमी के लिए बहुत मुफीद थी।  लोकल स्टेशनों के यात्री लखनऊ व गोंडा तक की यात्रा कम पैसे में कर लेते थे। कोरोना काल में इसे बंद किया गया तो बाद में चलाया ही नहीं गया। दो तीन सालों से इसे चलाने की मांग हो रही थी। अब रेल विभाग ने नकहा जंगल से लखनऊ के डालीगंज के बीच इसे चलाने की मंजूरी दी गई है, जो पहले चारबाग तक जाती थी।रेलवे बोर्ड द्वारा 2 मार्च 2026 को जारी आदेश के अनुसार बताया गया कि ट्रेन संख्या 55061 व 55062 पैसेंजर ट्रेन नकहा जंगल से लखनऊ के डालीगंज तक जल्द ही शुरू की जाएगी। इसके चलने से बहराइच, बलरामपुर, गोंडा, बुढ़वल बाराबंकी समेत कई जिलों के यात्रियों को कम पैसे में लखनऊ जाने की सुविधा मिलेगी। यह अगर घाघरा संजय सेतु की मरम्मत से पहले चल जाए तो तमाम लोगों के लिए लाइफ लाइन का काम करेगी।
रेलवे द्वारा जारी समय सारिणी के अनुसार 55061 नकहा जंगल-लखनऊ पैसेंजर ट्रेन नकहा जंगल से रात 11:10 बजे प्रस्थान करेगी और विभिन्न स्टेशनों से होते हुए अगली सुबह करीब 9:25 बजे डालीगंज लखनऊ पहुंचेगी। वहीं 55062 डाउन पैसेंजर ट्रेन लखनऊ के डालीगंज से शाम 5:20 बजे रवाना होकर बादशाह नगर,,लखनऊ सिटी, गोमती नगर,,सफेदाबाद , बाराबंकी, जहांगीराबाद, रफीनगर, बिंदौरा ,बुढ़वल, जरवल, करनैल गंज गोंडा होकर अगले दिन सुबह करीब 4:45 बजे नकहा जंगल पहुंचेगी। यह ट्रेन पूर्व की भांति रास्ते के सभी स्टेशनों पर रुकेगी, ताकि यात्रियों को इसका लाभ मिल सके। अधीक्षक ने बताया कि समय सारणी आ गई है। बस संचालन की तारीख आनी बाकी है।

अन्य समाचार