मुख्यपृष्ठसमाज-संस्कृतिश्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ का भव्य आयोजन ... रुक्मिणी विवाहोत्सव आज

श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ का भव्य आयोजन … रुक्मिणी विवाहोत्सव आज

सामना संवाददाता / मुंबई
मालाड-पश्चिम स्थित गोरेगांव स्पोर्ट्स क्लब के ग्लैमौरा बैंकेट में आयोजित सात दिवसीय ‘श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ’ में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। १७ मई २०२६ से शुरू हुआ यह भव्य धार्मिक आयोजन २३ मई २०२६ तक जारी रहेगा। कथा स्थल पर प्रतिदिन भक्तिमय वातावरण के बीच श्रद्धालु भगवान श्रीकृष्ण की दिव्य लीलाओं एवं आध्यात्मिक ज्ञान का रसपान कर रहे हैं।
प्रसिद्ध कथावाचक पंडित गोपाल मिश्रा (फतेहपुरवाले) अपने मधुर वाणी और भावपूर्ण कथा के माध्यम से श्रद्धालुओं को भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप, भक्तों के प्रति उनके प्रेम, धर्म स्थापना तथा जीवनोपयोगी शिक्षाओं का विस्तारपूर्वक वर्णन कर रहे हैं। भागवत आचार्य के रूप में बाल व्यास भी उपस्थित हैं। आयोजन का दायित्व सुरेंद्र, राजश्री एवं समस्त शर्मा परिवार द्वारा निभाया जा रहा है।
कथा के पांचवें दिन सांसद अरविंद शर्मा, विधायक विद्या ‘ाकुर, जयप्रकाश ‘ाकुर और वरिष्ठ पत्रकार रामकिशोर त्रिवेदी समेत क्षेत्र के अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहकर कथा का रसपान किया। इस मौके पर आयोजक सुरेंद्र शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया। आयोजन के अंतर्गत प्रतिदिन विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक प्रसंगों का आयोजन किया जा रहा है। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव और गोवर्धन पूजा के बाद आज २२ मई को भव्य रुक्मिणी विवाहोत्सव मनाया जाएगा।
कथा का समय प्रतिदिन दोपहर ३ बजे से शाम ७ बजे तक रखा गया है। वहीं २३ मई को समापन दिवस पर कथा दोपहर २ बजे से शाम ६ बजे तक होगी। कथा उपरांत प्रतिदिन प्रसाद सेवा एवं शाम ७ बजे से साढ़े नौ बजे तक रात्रि भोज की व्यवस्था भी की गई है। आयोजकों ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कथा श्रवण एवं धार्मिक आयोजनों का लाभ लेने की अपील की है।

अन्य समाचार