दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम ने टी२० वर्ल्ड कप २०२६ में अपने शानदार प्रदर्शन का सिलसिला जारी रखा है। ग्रुप स्टेज में सभी मुकाबले जीतने के बाद कप्तान एडन मार्करम की टीम ने सुपर-८ राउंड में भी बेहतरीन खेल दिखाया और तीनों मैचों में जीत दर्ज की। सुपर-८ के आखिरी मुकाबले में जिम्बाब्वे राष्ट्रीय क्रिकेट टीम को ५ विकेट से हराकर दक्षिण अप्रâीका ने टूर्नामेंट में अपनी १०० फीसदी जीत का रिकॉर्ड बनाए रखा। इस जीत के साथ टीम पहले ही सेमीफाइनल में जगह बना चुकी है और टूर्नामेंट की मजबूत दावेदार के रूप में उभरी है। टीम का यह प्रदर्शन उसकी संतुलित गेंदबाजी, बल्लेबाजी और कप्तानी की ताकत को दर्शाता है। साउथ अफ्रीका की टीम अब सेमीफाइनल में अपने विजयी अभियान को जारी रखने के लिए तैयार है।
