मुख्यपृष्ठनए समाचारयेऊर में दिखा तेंदुओं का समूह... पशु-पक्षियों का किया गया सर्वे

येऊर में दिखा तेंदुओं का समूह… पशु-पक्षियों का किया गया सर्वे

सामना सवांददाता / ठाणे

ठाणे शहर से सटे संजय गांधी नेशनल पार्क में वन्य प्राणियों का सर्वे वन विभाग द्वारा किया गया। वन विभाग के सर्वे में ५ तेंदुए नजर आए हैं। वहीं १५२ जंगली जानवर पाए गए हैं जिसमें हिरण, सांभर, बंदर, खरगोश, जंगली सूअर, बिल्ली आदि पाए गए हैं। सर्वे करने के लिए कुल ४२ वन अधिकारी काम पर लगे थे।
बता दें कि शहर के पास येऊर का जंगल ठाणे के लोगों के लिए प्रकृति का वरदान है। विभिन्न रंग-बिरंगी पत्तियों, फूलों, जड़ी-बूटियों, लताओं आदि से सुसज्जित इस येऊर जंगल में जंगली जानवर और पक्षी हर रात जंगल के जल स्रोतों पर पानी पीने आते हैं। दिन की चिलचिलाती गर्मी से प्यासे पक्षी, जंगली जानवर रात के अंधेरे में पानी पीने के लिए जलाशयों पर आते हैं। इसी बात को ध्यान में रखकर वन विभाग ने गुरुवार के दिन चांदनी रात में वन्यजीव और पशु पक्षियों की गणना की। येऊर की तरह जिले के शाहपुर तालुका में तानसा अभ्यारण्य, मालशेज घाट क्षेत्र में रात में वन्यजीवों, जानवरों और पक्षियों की गिनती की गई है। येऊर के वन अधिकारी संजय सोनटक्के ने कहा कि येऊर जंगल में जलस्रोतोें से कुछ दूरी पर पेड़ों पर ४२ वन अधिकारी, वनपाल, वनरक्षक तैनात किए गए थे और उन्होंने जानवर और पक्षियों की दूरबीन की मदद से गिनती की।
वन्य जीवन संख्या
तेंदुआ ५
सांबर १५
जंगली सूअर ६
लंगूर २२
जंगली सूअर ५
जंगली मुर्गा १५
खरगोश ९
चमगादड़ २१
उल्लू ६
नेवला ३
बंदर ४०
साही ३
धामन १
वाइल्डवैâट २

अन्य समाचार