छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती के अवसर पर शिवसेनापक्षप्रमुख उद्धव ठाकरे ने मुंबई हवाई अड्डे पर स्थापित शिवराय की भव्य प्रतिमा पर पुष्पहार अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस मौके पर शिवसेना नेता एवं सांसद अरविंद सावंत, विधायक एड. अनिल परब, सचिन अहिर, हारून खान, संजय कदम, गुरुनाथ खोत, अजीत सालवी सहित कई अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
