भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या इस समय अपनी जिंदगी के शानदार दौर से गुजर रहे हैं, जहां उनकी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ दोनों ही अच्छी चल रही हैं। उनकी लेडी लव माहिका के साथ उनका रिश्ता लगातार मजबूत होता जा रहा है और दोनों के बीच का बॉन्ड पहले से ज्यादा गहरा नजर आ रहा है। इसकी झलक हार्दिक की हालिया पोस्ट में साफ देखने को मिली। उन्होंने गर्लफ्रेंड माहिका और बेटे अगस्त्य के साथ बिताए खास पलों को फैंस के साथ साझा किया है। एक तस्वीर में हार्दिक और माहिका पूल में रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं, जहां माहिका बिकिनी में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। इसके अलावा दोनों कार में भी एक-दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बिताते दिखे। उनकी बॉन्डिंग और केमिस्ट्री तस्वीरों में साफ झलकती है, जिसे देखकर पैंâस उन्हें पावर कपल बता रहे हैं।
