मुख्यपृष्ठखेल‘हार्दिक छोड़ देंगे MI....'

‘हार्दिक छोड़ देंगे MI….’

मुंबई इंडियंस को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है, जिसमें हार्दिक पंड्या की गैरमौजूदगी ने सवाल खड़े कर दिए हैं। खबरों के मुताबिक, टीम के अगले मैच से पहले जब खिलाड़ी बेंगलुरू के लिए रवाना हुए, तब हार्दिक टीम के साथ नजर नहीं आए। इससे पहले भी लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मुकाबले में वह प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं थे और कप्तानी सूर्यकुमार यादव ने संभाली थी। इस पूरे मामले ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है और मुंबई इंडियंस के ड्रेसिंग रूम में अनबन की अटकलें लगाई जा रही हैं। बासित अली ने साफ शब्दों में कहा, ‘मैं पहले ही बता देता हूं कि अगले सीजन हार्दिक पंड्या मुंबई इंडियंस के साथ नहीं होंगे। ये आप लिख कर ले लो। अब चाहे मुंबई इंडियंस उन्हें रिलीज करे या फिर हार्दिक खुद टीम को छोड़ें। ये अच्छे संकेत नहीं हैं। मैं समझता हूं कि इंजरी एक पैâक्टर हो सकता है और शायद इस मैच (आरसीबी) में भी चोट उनके बाहर होने की वजह हो।’

अन्य समाचार