पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हारिस रऊफ एक बार फिर ईद उल अजहा पर कुर्बानी देने के लिए तैयार हैं। पीएसएल २०२६ के बाद उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वे उस बैल को देखते नजर आ रहे हैं जिसकी वे कुर्बानी देने वाले हैं। इस साल २७ मई को होने वाली ईद के लिए रऊफ ने पहले ही बैल खरीद लिया है और उसे एक परिचित के घर सुरक्षित रखा है। वीडियो में वे उस व्यक्ति से बैल का खास ध्यान रखने को भी कहते दिखाई देते हैं। हारिस रऊफ हर साल कुर्बानी करते हैं। पिछले साल उन्होंने बकरे की कुर्बानी दी थी, जबकि उससे पहले बैल कुर्बान किया था। पाकिस्तान के कई क्रिकेटर जैसे बाबर आजम, सरफराज अहमद और शाहिद अफरीदी भी हर साल इस मौके पर कुर्बानी देते हैं। हाल ही में सऊद शकील का भी बैल खरीदते वीडियो सामने आया था।
