मुख्यपृष्ठसमाचारकिसानों को रोकने में हरियाणा सरकार ने झोंकी ताकत

किसानों को रोकने में हरियाणा सरकार ने झोंकी ताकत

-नाक के नीचे नफे सिंह का मर्डर!

-प्रमुख विपक्षी दल के नेता पर शूटरों ने फिल्मी स्टाइल में की ५० राउंड फायरिंग

-बेटे का आरोप: पर्याप्त सुरक्षा मिली होती, तो बच जाती पिता की जान

सामना संवाददाता / चंडीगढ़

अपनी विभिन्न मांगों को लेकर दिल्ली की तरफे कूच कर रहे किसानों को रोकने के लिए हरियाणा की सरकार ने पूरी ताकत झोंकी है। भाजपा नेतृत्व वाली मनोहरलाल खट्टर सरकार हर तरह से किसानों को रोकने की कोशिश में है। हरियाणा सरकार ने अपनी फोर्स किसानों को रोकने के लिए लगाया है, जिससे प्रदेश के गुंडे खुलकर आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। सरकार के नाक के नीचे प्रमुख विपक्षी दल के नेता नफे सिंह की हत्या कर दी जा रही है, विपक्षी दल एनआईएलडी पार्टी के अध्यक्ष नफे सिंह राठी की गाड़ी को कई किलोमीटर तक पीछा कर शूटरों ने ५० राउंड से अधिक गोलिया दागी। नफे सिंह के बेटे का आरोप है कि खट्टर सरकार से उसके पिताजी ने सुरक्षा की मांग की था लेकिन ने उनकी एक ना सुनी, बेटे ने कहा कि यदि खट्टर सरकार उन्हें सुरक्षा मुहैया करा दी होती तो उनकी ह्त्या नहीं हो पाती। नफे सिंह पर रविवार को उस वक्त शूटरों ने हमला किया, जब वो किसी व्यक्ति की मौत पर शोक प्रकट कर वापस लौट रहे थे। हमलावरों ने पीछे से उनकी फॉर्च्यूनर कार पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसानी शुरू कर कई किमी तक उनकी गाड़ी का पीछा किया। इस घटना में उनके साथ एक सुरक्षा रक्षक की भी मौत हो गई। उनकी फॉर्च्यूनर गाड़ी में कुल पांच लोग मौजूद थे। उनके अन्य सुरक्षाकर्मियों को भी जांघ और कंधे में गोली लगी है। मृतक नफे सिंह के बेटे जितेंद्र राठी ने आरोप लगाया कि उसके पिता ने दर्जनों बार सीएम मनोहर सिंह खट्टर से मुलाकात कर सुरक्षा देने की गुहार लगाई थी लेकिन किसी ने नहीं सुनी और अब उनकी हत्या हो गई।
आशंका है कि नफे सिंह की हत्या प्रॉपर्टी का विवाद की वजह से हुई है. दूसरी ओर, घटना की सूचना मिलने पर राजनीतिक दलों ने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं।
जिंदा छोड़ रहे हैं, कोर्ट गए तो परिवार साफ हो जायेगा
नफे सिंह के ड्राइवर और भांजे राकेश उर्फ संजय ने पुलिस में लिखित शिकायत दी है। संजय ने बताया कि बदमाशों की संख्या पांच थी। कहा कि उसके मामा की हत्या के बाद बदमाशों ने उसे छोड़ दिया। कहा था कि इसके घर जाकर बता देना कि नरेश कौशिक, कर्मबीर राठी, सतीश राठी आदि के खिलाफे कभी अदालत गए तो पूरा परिवार खत्म हो जाएगा। झझर पुलिस के मुताबिक अभी तक आरोपी गिरफ्तार नहीं हुए हैं। उनकी जांच पड़ताल की जा रही है।

अन्य समाचार