मुख्यपृष्ठखेलचहल और महवश की टूट गई दोस्ती?

चहल और महवश की टूट गई दोस्ती?

आरजे महवश और क्रिकेटर युजवेंद्र चहल के बीच की अनबन हेडलाइन बनी हुई है। एक समय पर दोनों अच्छे दोस्त हुआ करते थे। क्रिकेट का मैदान हो या कोई होटल दोनों को हर जगह साथ देखा जाता था। महवश और चहल को लेकर ये भी कहा गया कि ये रिश्ते में हैं। लेकिन अब इनके बीच अनबन की खबर आ रही है। दोनों ने सोशल मीडिया पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है। अब महवश ने कुछ ऐसा कहा, जिससे साफ हो गया है कि वो और चहल साथ नहीं हैं। हाल ही में आरजे महवश को मुंबई में स्पॉट किया है। उन्हें देखते ही पैपराजी उनके पास पहुंचे और सवाल-जवाब शुरू कर दिया। पैपराजी ने महवश से पूछा कि आपका फेवरेट क्रिकेटर कौन है। इस पर हंसते हुए उन्होंने कहा कि हां और कुछ? तू बना दे कंट्रोवर्सी। बताती हूं मैं। महवश के वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा कि कुछ तो बोल देती। अन्य ने लिखा कि ये खुद को सेलिब्रिटी समझ रही हैं। कई लोगों ने लिखा कि सेंस ऑफ ह्यूमर अच्छा है। कुछ ने पूछा कि चहल को क्यों छोड़ दिया।

अन्य समाचार