मुख्यपृष्ठखेल‘वह झूठ बोल रहे हैं’

‘वह झूठ बोल रहे हैं’

टी२० वर्ल्ड कप फाइनल से पहले भारत और न्यूजीलैंड के बीच माइंड गेम्स शुरू हो गए हैं। फाइनल से एक दिन पहले हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में दोनों टीमों के कप्तानों ने हल्के-फुल्के अंदाज में एक-दूसरे को चेतावनी दी। न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने कहा कि अगर पिच पिछली रात की तरह सपाट रही, तो उनकी टीम की कोशिश भारत को २५० के बजाय करीब २२० रन पर रोकने की होगी। उनका मानना है कि ऐसा करने पर न्यूजीलैंड के पास मैच जीतने का अच्छा मौका होगा। जब भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव से इस बयान के बारे में पूछा गया तो उन्होंने मुस्कुराते हुए मजाकिया अंदाज में कहा कि ‘वह झूठ बोल रहे हैं।’ उन्होंने कहा कि भारत का फोकस सिर्फ अच्छी बल्लेबाजी करने पर है। टीम पहले से कोई तय स्कोर नहीं सोचती, बल्कि पिच की स्थिति के अनुसार खेलती है। सूर्यकुमार ने भीड़ को चुप कराने वाले बयान पर चुटकी लेते हुए कहा कि सभी कप्तान एक ही लाइन बोलते हैं, कुछ नया बोलना चाहिए।

अन्य समाचार