मुख्यपृष्ठग्लैमर‘हर सीन में किस करने को कहते थे’

‘हर सीन में किस करने को कहते थे’

जरीन खान ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बताया कि फिल्म ‘हेट स्टोरी ३’ में बोल्ड सीन करने के बाद इंडस्ट्री में लोगों का नजरिया उनके प्रति बदल गया था। जरीन खान ने अपने करियर की शुरुआत ‘वीर’ से की थी, जिसमें उनके साथ सलमान खान नजर आए थे। एक पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान जरीन ने बताया कि कई लोग उन्हें जज करने लगे थे। कुछ लोगों का कहना था कि वह अच्छी एक्टिंग नहीं कर सकतीं, इसलिए उन्होंने बोल्ड सीन करने का रास्ता चुना। जरीन ने यह भी बताया कि फिल्म ‘अक्सर २’ की कहानी उन्हें पहले अलग तरीके से सुनाई गई थी, लेकिन शूटिंग के दौरान कई सीन किसिंग या ग्लैमरस बना दिए गए। उनके अनुसार निर्देशक अनंत महादेवन ने शुरुआत में फिल्म का जॉनर अलग बताया था, लेकिन बाद में कहानी में बदलाव होते गए। मेकर्स अचानक मुझसे लगभग हर सीन में किसिंग सीन या कुछ उत्तेजक करने को कहने लगे। वो भी सिर्फ इसलिए कि मैंने पहले ऐसी एक फिल्म की थी। और यह ठीक नहीं है।

अन्य समाचार