मुख्यपृष्ठनए समाचारदिल टूटा तो प्रेमी बन गया दरिंदा ...शादी से इनकार करने पर...

दिल टूटा तो प्रेमी बन गया दरिंदा …शादी से इनकार करने पर गर्लफ्रेंड  को लगा दिया एचआईवी इंजेक्शन!

तेलंगाना के हैदराबाद में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया। एक एचआईवी पॉजिटिव युवक ने शादी से इनकार करने पर युवती को जबरदस्ती अपना एड्स संक्रमित खून का इंजेक्शन लगा दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पीड़िता के परिवारवाले उसे तुरंत अस्पताल ले गए और उसका इलाज शुरू करवाया। इस दिंरदगी की खबर सोशल मीडिया पर वायरल होते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को शनिवार, १४ मार्च को हिरासत में ले लिया।
बता दें कि हैदराबाद के पोचारम पुलिस थाना क्षेत्र में रहने वाली एक युवती की सगाई एक युवक से हुई थी। हालांकि, शादी तय होने के बाद युवती और उसके परिवार को पता चला कि वह एचआईवी पॉजिटिव है। इस वजह से युवती ने युवक से शादी करने से इनकार कर दिया, लेकिन युवक ने उसे शादी के लिए परेशान करना शुरू कर दिया। बीते ११ मार्च को युवक फिर से युवती के घर गया और उस पर शादी करने का दबाव बनाया। जब युवती ने इनकार कर दिया, तो युवक ने अपने साथ लाए एचआईवी के इंजेक्शन से युवती को इंजेक्शन लगा दिया और वहां से भाग गया।

शादी टूटने के बाद से मानसिक रूप से था परेशान
शादी टूटने की वजह से मनोहर मानसिक रूप से बेहद आक्रोशित था। बदले की भावना से ग्रसित होकर उसने युवती को शारीरिक और मानसिक रूप से नुकसान पहुंचाने की नीयत से यह जघन्य अपराध किया। विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह की हरकत न केवल कानूनी अपराध है, बल्कि यह मानवता के विरुद्ध एक गंभीर कृत्य भी है।

 

 

 

अन्य समाचार