मुख्यपृष्ठसमाचारगर्मी बनी जानलेवा! सीएम के नागपुर में ७ दिनों में १८० मौतें

गर्मी बनी जानलेवा! सीएम के नागपुर में ७ दिनों में १८० मौतें

-हीटस्ट्रोक और डिहाइड्रेशन से हालात गंभीर

सामना संवाददाता / मुंबई

सीएम फडणवीस के गृह नगर नागपुर में भीषण गर्मी ने भयावह रूप ले लिया है। लगातार बढ़ते तापमान के बीच पिछले ७ दिनों में अलग-अलग कारणों से १८० लोगों की मौत दर्ज की गई है। इनमें कई मौतें हीटस्ट्रोक और अत्यधिक गर्मी से जुड़ी बताई जा रही हैं। बढ़ती गर्मी ने शहर की स्वास्थ्य व्यवस्था पर भी भारी दबाव डाल दिया है। महाराष्ट्र में गर्मी के चलते अबतक २५० से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि लगभग ६०० लोगों को अस्पताल में भर्ती होना पड़ा है।
गर्मी के चलते मरने वालों की सबसे अधिक संख्या नागपुर से है। यहां के मेयो हॉस्पिटल में ५२ जबकि गर्नमेंट हॉस्पिटल में १२८ मौतें दर्ज हुई हैं। अस्पतालों में उष्माघात, डिहाइड्रेशन, हार्ट अटैक और सांस संबंधी समस्याओं के मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं। विदर्भ सहित अन्य इलाकों में डॉक्टरों ने चेतावनी दी है कि ४४ से ४६ डिग्री सेल्सियस तापमान के बीच हीटस्ट्रोक का खतरा बेहद गंभीर हो जाता है। खासकर बुजुर्ग, छोटे बच्चे, मजदूर और पहले से गंभीर बीमारियों से पीड़ित लोगों को सबसे अधिक खतरा है।

अन्य समाचार