हिना खान हमेशा अपने काम और पर्सनल लाइफ की वजह से सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में रमजान के पवित्र महीने में हिना मुंबई में एक इफ्तार पार्टी में शामिल होने पहुंचीं। वहां उनके चाहने वालों की भारी भीड़ मौजूद थी। पार्टी के दौरान हिना स्टेज पर थीं और नीचे मौजूद पैंâस के साथ सेल्फी ले रही थीं। इसी दौरान वह स्टेज के किनारे तक चली गर्इं और उनका बैलेंस अचानक बिगड़ गया। अगर समय पर कोई मदद नहीं मिलती तो बड़ा हादसा हो सकता था। खुशकिस्मती से स्टेज पर मौजूद किसी व्यक्ति ने उनका हाथ पकड़ लिया और हिना गिरने से बच गर्इं। इस घटना ने पैंâस को थोड़ी देर के लिए डराया, लेकिन हिना ने तुरंत खुद को संभाला और स्टेज पर अपनी उपस्थिति जारी रखी।
