सामना संवाददाता / मीरा-भायंदर
मीरा-भायंदर की साहित्यिक संस्था हिंदी प्रचार एवं शोध संस्थान द्वारा 31 मई को भायंदर पूर्व के न्यू रविराज कॉम्प्लेक्स स्थित कार्यालय में नवनिर्वाचित परिवहन समिति के सभापति एडवोकेट राजकुमार मिश्रा और मानव निर्माण के संपादक महावीर शर्मा का सम्मान किया गया।
इस अवसर पर बोलते हुए एड. मिश्रा ने कहा कि संस्था के लिए जमीन और भवन उपलब्ध कराने की दिशा में वे समर्पित भावना के साथ लगे हुए हैं और जल्द ही हम सभी का यह सपना साकार होगा।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों में संस्था के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. सुधाकर मिश्र, डॉ. उमेश चंद्र शुक्ल, वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडे, भाजपा के जिला महामंत्री बृजेश तिवारी, डॉ. कृपाशंकर मिश्र, प्रभाकर मिश्र, रामलीला समिति के अध्यक्ष मनोज मिश्र, अजीत सिंह, आर.पी. सिंह, प्रदीप सिंह, अजय सिंह, वीरेंद्र सिंह, अजीत शुक्ला, राकेश प्रताप सिंह, डॉ. ओमप्रकाश तिवारी, भोलानाथ तिवारी, प्रवक्ता अनिल पांडे, मारकंडे त्रिपाठी, अजीत कुमार मिश्रा, विनोद मिश्रा, डॉ. अशोक पांडे, विमलेश कुमार झा, अरुण दुबे समेत अनेक प्रतिष्ठित लोग उपस्थित रहे।
