मुख्यपृष्ठनए समाचारदेश के लिए आगे बढ़कर एकजुट हो हिंदू समाज-रंजन

देश के लिए आगे बढ़कर एकजुट हो हिंदू समाज-रंजन

सामना संवाददाता / सुल्तानपुर

देशहित में संपूर्ण हिंदू समाज को आज एकजुट होने की आवश्यकता है। ये कहना है संघ के अखिल भारतीय प्रचारक प्रमुख स्वांत रंजन का। वे रविवार को सुल्तानपुर जिला मुख्यालय स्थित सरस्वती विद्या मंदिर विवेकानंद नगर प्रांगण में संचालित आरएसएस के प्राथमिक शिक्षा वर्ग के दौरान विभाग संघ चालक व प्रदेश के जाने-माने शल्यक (सर्जन) डॉक्टर अरुण कुमार सिंह (ए.के. सिंह) की अध्यक्षता में आयोजित सभा को संबोधित कर रहे थे।
इस आयोजन में नगर के स्वयंसेवकों ने भगवा ध्वज की मान वंदना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। तत्पश्चात सामूहिक पद विन्यास, दंडयोग, नियुद्ध, सामूहिक समता, खेल व योगासन आदि का घोषवादन के साथ प्रदर्शन किया। इससे पूर्व अखिल भारतीय प्रचारक प्रमुख स्वांत रंजन ने आद्य सर संघचालक डाक्टर केशवराव बलिराम हेडगेवार एवं गुरू जी के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलन किया गया। उन्होंने स्वयं सेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि डा. हेडगेवार ने १९२५ में हिंदू समाज को संगठित करने के लिए एक अभिनव शाखा पद्धति का विकास किया। वे बहुत तेजस्वी भाषण देते थे। जिसके कारण उन्हें जेल भी जाना पड़ा। प्रारंभ में डा. साहब खंडहरनुमा स्थान पर बच्चों के साथ खेल आदि गतिविधि करते थे। जैसे नदी के उद्गमस्थल पर उसकी धारा छोटी दिखाई देती है, लेकिन जैसे जैसे आगे बढ़ती जाती है,वह एक विशाल रूप ले लेती है।उसी प्रकार से राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ भी अपने छोटे स्वरूप से प्रारंभ होकर आज एक विशाल वटवृक्ष के रूप में भारतवर्ष के सभी खण्डों ग्रामों तक संघ की शाखाओं का विस्तार हो चुका है। समाज की आवश्यकता अनुशासन और मिलकर काम करने की है। देश के लिए आगे बढ़कर काम करने की आवश्यकता है। परम पूज्य गुरु जी ने कहा जो समाज हमारे ऊपर अत्याचार कर रहा है , उसे गलत बातें बताई गई हैं। उन्हें भ्रमित किया गया है। इस कारण स्वयं सेवकों को बार-बार कठिन परीक्षाएं देनी पड़ी। संघ का कार्य ईश्वरीय कार्य है। भगवान का कार्य सरल नहीं अपितु कठिन होता है। इस अवसर पर विभाग प्रचारक श्रीप्रकाश, विभाग कार्यवाह नवीन, प्रांत सहशारीरिक शिक्षण प्रमुख गोकुल, कृष्ण मोहन, माता प्रसाद, जिला प्रचारक आशीष, डॉ. विनोद सिंह, सौरभ सिंह, डॉ. राधाकृष्ण, राकेशमणि, भूपेन्द्र, सह जिला संघचालक अजय , जिला प्रचार प्रमुख नीरज, अनिल, अर्पित, आदर्श, रुपेश, दिलीप, बलराम, नगर संघचालक अमरपाल, नगर कार्यवाह अजय, नगर प्रचारक सुनील, सह नगर कार्यवाह अनूप, अर्चित, संजय, वेदप्रकाश, देवेन्द्र, कुलदीप, प्रशान्त, सुशील त्रिपाठी ,प्रवीण अग्रवाल, डॉक्टर आर ए वर्मा, डॉ.जेपी सिंह, डॉ. रमेश ओझा, डॉ. सुनील त्रिपाठी, डॉ. पवन सिंह, ओमप्रकाश बजरंगी, रूपेश सिंह, डाक्टर सीतासरन त्रिपाठी व रामचन्द्र मिश्र आदि उपस्थित रहे।

अन्य समाचार