मुख्यपृष्ठनमस्ते सामनाहोली विशेष : अच्छे दिन आने वाले हैं

होली विशेष : अच्छे दिन आने वाले हैं

-डाॅ. रवीन्द्र कुमार

सालों बाद बीवी बना रही है
मायके जाने का प्लान
अच्छे दिन आने वाले हैं

टिकट कन्फर्म कराने को
मैंने लड़ा दी है जान
अच्छे दिन आने वाले हैं

कब किसके यहाँ है पार्टी-कॉकटेल
कलैंडर पर अभी से लगा लिये हैं निशान
अच्छे दिन आने वाले हैं

केबलवाला चुपचाप बता के गया था जो फिल्में
मैंने खरीद लिया है ‘इकॉनमी प्लान’
अच्छे दिन आने वाले हैं

कोई नहीं टोकने वाला
फिर से रोज पहननी है पजामे के ऊपर बनियान
अच्छे दिन आने वाले हैं

‘पानी बचाओ’ आंदोलन का हूं मैं कट्टर समर्थक
नहाने के केंसल सब प्रोग्राम
अच्छे दिन आने वाले हैं

सोफा, बैड, चेयर
सब पर बिखरी मिलेंगी पेंट-कमीजें एक समान
अच्छे दिन आने वाले हैं

फेंक देनी हैं मैंने सब शीशियां ‘शुगर-फ्री’ की
खुल जायेगी घर में ही मिठाई की दूकान
अच्छे दिन आने वाले हैं

हर सेन्टेंस में ग़लती निकालने वाली
बेटी भी जा रही है साथ
मन-मर्ज़ी से होगा अब अंग्रेजी उच्चारन
अच्छे दिन आने वाले हैं

अन्य समाचार