मुख्यपृष्ठस्तंभट्रेन में हनीमून

ट्रेन में हनीमून

हनीमून नव विवाहित जोड़े के बेहद निजी क्षण होते हैं। मगर अब तो इन निजी क्षणों को सार्वजनिक करने की फैशन हो गई है। फैशन भी ऐसी कि इसके जरिये अपनी मार्केटिंग की जाए। अभी हनीमून, बाद में प्रीडिलिवरी शूट, इसके बाद डिलिवरी मतलब आजकल हर निजी घटना मार्किट की बलि चढ़ने लगी है। यहां कुछ नया करने, अपने हनीमून को अधिक एक्साइटमेंट में बदलने और इस पूरी प्रक्रिया को लोगों के सामने जाहिर करने का भी चलन वाकई गिरते हुए मानव मूल्यों का उदाहरण है, पर होता रहे उदाहरण, विदेशी कन्याओं को इससे क्या। अब देखिये न, नवविवाहित मॉडल रॉक्सी हॉर्नर ओरिएंट एक्सप्रेस में अपने हनीमून के दौरान रोमांस का भरपूर आनंद ले रही हैं। चलो ठीक है, मगर इस आनंद को साझा भी कर रही हैं। ३४ वर्षीया रॉक्सी ने अपने पति, ३७ वर्षीय कॉमेडियन जैक व्हाइटहॉल के साथ वेनिस से पेरिस की यात्रा के दौरान ट्रेन में स्नान किया। ट्रेन और डाइनिंग वैâरिज की तस्वीरें पोस्ट करते हुए, रॉक्सी ने ऑनलाइन लिखा: ‘ट्रेन में नहाना कितना रोमांटिक है।’ मजे की बात ये है कि इस दंपति की दो साल की शादी से पहले बेटी भी है। शादी के बाद अब वो हनीमून पर हैं। पूरी ट्रेन बुक करा रखी है। यात्रा के दौरान की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर डाली गई हैं। जी हां, नहाने वाली भी।
शो में ये वैâसा शो?
टीवी पर वल्गरिटी की बात की जाए तो विदेशी चैनलों पर यह खूब दिखाया जाता है। मजा ये कि इस दिखाने के चक्कर में ऐसे ऐसे कांड कर दिए जाते हैं, जिन्हें देखकर केवल यही लगता है कि अभिनय के नाम पर ये कैसी अश्लीलता है। विदेशों की बात है, वहां ये सब चलता है और इसी चलन से आप समझ सकते हैं कि उनकी मानसिकता कैसी होगी। खैर। बात कैसी हॉवर्ड की है। उसने एक बार फिर यूफोरिया में सीमाओं को पार कर दिया है, इस बार शो के अब तक के सबसे साहसिक दृश्यों में से एक में अपने शरीर पर केवल एक सांप लपेटकर पूरी तरह से नग्न होकर उसने पोज दे डाले। पिछले रविवार को ही प्रसारित हुए हिट एचबीओ मैक्स ड्रामा के नवीनतम एपिसोड के दौरान यह चौंका देने वाला क्षण देखने को मिला, जब सिडनी स्वेनी की किरदार कैसी हॉवर्ड ने गजब कर दिया। कैसा पूरी तरह से नग्न अवस्था में दिखाई दी, उसके शरीर के चारों ओर केवल एक विशाल केले के आकार का अजगर लिपटा हुआ था। एक ऐसा दृश्य जिसकी तुलना प्रशंसकों ने ब्रिटनी स्पीयर्स के २००१ के एमटीवी वीडियो म्यूजिक अवॉर्ड्स में एक जीवित सांप के साथ किए गए प्रतिष्ठित प्रदर्शन से की। इसके बाद भी कई शूट इसी अंदाज में किए गए। पब्लिक बोली, शो में ये कैसा शो है, जहां कोई सेंसर नहीं।

अन्य समाचार