मुख्यपृष्ठराशि-भविष्यआज 16 अप्रैल 2025 का राशिफल

आज 16 अप्रैल 2025 का राशिफल

डाॅ. बालकृष्ण मिश्र

मेष: समय अनुकूल है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और विकास का मार्ग प्रशस्त होगा।
वृष: परिवारजनों से प्रेम व्यवहार से बातें करें। क्रोध का परित्याग करें, तभी कार्य में सफलता मिलेगी।
मिथुन: सामाजिक कार्य में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। अपने बुद्धि-बल से हर कार्य पूर्ण करेंगे।
कर्क: अपनी क्षमताओं से हर कार्य पूर्ण करेंगे। दूसरे का सहयोग भी ले सकते हैं।
सिंह: अपरिचित व्यक्ति पर तत्काल भरोसा न करें और कहीं निवेश करने से बचें, नहीं तो षड्यंत्र में फंस सकते हैं।
कन्या: पारिवारिक सदस्यों की उलझनों में व्यस्त रहेंगे। व्यर्थ के खर्चों पर अंकुश लगाएं।
तुला: बुद्धिमानी से कार्य लेने की आवश्यकता है, नहीं तो सामाजिक हानि हो सकती है।
वृश्चिक: मांगलिक कार्य में जाने का योग बन रहा है। परिवारजनों की देखरेख में व्यस्त रहेंगे।
धनु: हनुमान चालीसा का पाठ रुके हुए कार्य को धीरे-धीरे पूर्णता की राह दिखाएगा। अत: हनुमान चालीसा का पाठ करें।
मकर: पिता की ओर आपका विशेष झुकाव रहेगा। इसी से मान-सम्मान भी बढ़ेगा।
कुंभ: परिश्रम को कमजोर न करें। परिश्रम के द्वारा विकास एवं अर्थ वृद्धि संभव है।
मीन: अधूरे कार्य पूर्ण होंगे। अपने मूल उद्देश्य से न भटकें, नहीं तो आर्थिक हानि उठानी पड़ेगी।

अन्य समाचार