मुख्यपृष्ठनए समाचारवाणिज्यिक गैस सिलेंडरों की कीमतों में वृद्धि पर होटल-रेस्त्रां कारोबारी चिंतित...पीएम को...

वाणिज्यिक गैस सिलेंडरों की कीमतों में वृद्धि पर होटल-रेस्त्रां कारोबारी चिंतित…पीएम को ज्ञापन

सामना संवाददाता / सुल्तानपुर

वाणिज्यिक उपयोग के गैस सिलेंडरों की कीमतों में बढोत्तरी पर सुल्तानपुर के होटल-रेस्त्रां कारोबारियों ने गहरी चिंता जताई है। शुक्रवार को इस बाबत ,कैटरर्स एवं डेकोरेटर्स वेलफेयर एसोसिएशन की सुल्तानपुर इकाई ने अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश मंत्री हिमांशु मालवीय के नेतृत्व में जिलाधिकारी के माध्यम से देश के प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा।
ज्ञापन में कामर्शियल गैस सिलेंडरों की आसमान छूती कीमतों और बाजार में इसकी भारी किल्लत पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए, बढ़े हुए दाम तुरंत वापस लेने और सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की गई है। ज्ञापनदाता व्यापरियीं के प्रतिनिधिमंडल के अगुवा राम पोपटानी ने बताया कि मार्च २०२६ से पहले वाणिज्यिक गैस सिलेंडर का रेट १८६३ रुपये था। पहले इसमें ३३७ रुपये बढ़ाकर इसे २२०० रुपये किया गया और फिर मात्र १० दिन के भीतर दोबारा ९७७ रुपये की भारी वृद्धि करते हुए इसे ३१९४ रुपये प्रति सिलेंडर कर दिया गया। एसोसिएशन का कहना है कि गैस की अनुपलब्धता और इन मनमाने दामों के कारण कैटरिंग, डेयरी, मिठाई कारोबारी, हलवाई, होटल, ढाबा और ठेले-खोमचे पर खाने-पीने का सामान बेचने वाले छोटे-मझोले उद्योग बर्बादी की कगार पर पहुँच गए हैं और उनके सामने भारी आर्थिक संकट पैदा हो गया है। इस अवसर पर जिले के तमाम टेंट व्यवसाई, कैटरर और व्यापारी रामदास पोपटानी, बबलू गोस्वामी, संजय जी, जसकीरत सिंह, भूपेंद्र सिंह आदि उपस्थित

अन्य समाचार