डायरेक्टर नितेश तिवारी की बहुचर्चित फिल्म रामायण अपनी स्टार कास्ट को लेकर पहले से ही चर्चा में है। अब अभिनेत्री डोनल बिष्ट ने एक बड़ा खुलासा कर इस चर्चा को और बढ़ा दिया है। उन्होंने बताया कि उन्हें इस माइथोलॉजिकल फिल्म में शूर्पणखा का रोल ऑफर किया गया था, लेकिन उन्होंने इसे करने से मना कर दिया। हाल ही में दिए इंटरव्यू में डोनल ने बताया कि, ‘मैं अपने आप को बहुत खुशकिस्मत समझती हूं। मुझे हिंदी सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक के लिए कॉल आया। रामायाण के कास्टिंग डायरेक्टर ने मुझे ऑडिशन देने के लिए बुलाया। लेकिन मैंने अपनी जिंदगी में ये कभी सोचा भी नहीं था कि कोई मुझे शूर्पणखा के ऑडिशन के लिए बुलाएगा। मैं कहां से शूर्पणखा लगती हूं। हालांकि, इसके अलावा मैं अपने आप को सौभाग्यशाली मानती हूं कि बड़े-बड़े प्रोडक्शन हाउस के लोग मेरे काम को नोटिस कर रहे हैं।
