मुख्यपृष्ठनए समाचार‘प्रहार' के सैकड़ों कार्यकर्ता शिवसेना में शामिल ...बच्चू कडू को मंत्री बनाना...

‘प्रहार’ के सैकड़ों कार्यकर्ता शिवसेना में शामिल …बच्चू कडू को मंत्री बनाना गलती थी – उद्धव ठाकरे

सामना संवाददाता / मुंबई
शिवसेनापक्षप्रमुख उद्धव ठाकरे ने एकनाथ शिंदे गुट में शामिल हुए बच्चू कडू पर तीखा हमला बोला। उद्धव ठाकरे ने कहा, ‘उन्हें अपने घर बुलाकर मंत्री बनाना मेरी गलती थी। भले ही वे लालच में चले गए हों, लेकिन कार्यकर्ता शिवसेना के साथ हैं।’
उद्धव ठाकरे की उपस्थिति में सोलापुर, परभणी और धाराशिव के प्रहार जनशक्ति संगठन के सैकड़ों कार्यकर्ता ‘मातोश्री’ आवास पर शिवसेना में शामिल हुए। इस मौके पर उद्धव ठाकरे ने बच्चू कडू की जमकर खिंचाई की। शिवसेना नेता व विधायक अंबादास दानवे और हिंगोली के सांसद नागेश पाटील-आष्टीकर भी इस अवसर पर मौजूद रहे।
हमें बेचकर शिंदे गुट में गए!
कुछ दिन पहले बच्चू कडू विधान परिषद की सीट के लालच में शिंदे गुट में शामिल हो गए। इससे प्रहार जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं में भारी असंतोष है और वे ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। आज मातोश्री में हाथ पर शिवबंधन बांधकर इन कार्यकर्ताओं ने अपना आक्रोश व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि बच्चू कडू ने हमें बेचकर शिंदे गुट में प्रवेश किया है। हम स्वाभिमानी हैं, इसीलिए उद्धव ठाकरे के साथ आए हैं।

अन्य समाचार