मुख्यपृष्ठसमाचारकार की टक्कर में पति-पत्नी हुए घायल 

कार की टक्कर में पति-पत्नी हुए घायल 

सामना संवाददाता / पनवेल

मुंबई-गोवा हाईवे पर एक कार की टक्कर के कारण स्कूटी पर सावार पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। इस दुर्घटना के आरोप में पुलिस ने कार चालक पर मामला दर्ज किया है। पती-पत्नी स्थानीय अस्पताल में इलाज करवा रहे हैं।
गौरतलब है कि घायल शुभम मोकल अपनी पत्नी के साथ पनवेल में शॉपिंग करने के बाद एक स्कूटी पर सावार होकर साई गांव स्थित अपने घर की तरफ जा रहे थे। उस दौरान मुंबई-गोवा हाईवे पर चल रहे काम के कारण एक ही लाइन पर वाहनों के आवागमन की इजाजत थी। पनवेल की तरफ जाने वाली सभी गाड़ियां धीमी गति से जा रही थीं, इसलिए वे भी धीमी गति से ही वाहन चला रहे थे, तभी सामने से एक कार आई और उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, जिसके चलते स्कूटी पर सवार दोनों पति-पत्नी काफी दूर जाकर गिरे। इस दुर्घटना में दोनों लोगों को काफी गहरी चोंटे आ गई थीं। उन्हें स्थानीय लोगों ने अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उन लोगों ने कार चालक पर गैर-जिम्मेदाराना तरीके से वाहन चलाने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया।

अन्य समाचार